जर्मनी: दो पैसेंजर ट्रेन की आमने-सामने हुई टक्कर में 9 मरे, 50 गंभीर रूप से जख्मी


germany-train-clash

बर्लिन. जर्मनी के बवारियन सूबे में मंगलवार को दो पैसेंजर ट्रेन आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा 150 जख्मी भी हुए हैं। इनमें 15 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को एयरलिफ्ट कर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कहां हुआ हादसा

अपडेट्स

– साउथ-ईस्ट म्यूनिख शहर से करीब 60 किमी दूर स्पा टाउन बैट ऐबलिंग में सुबह सात बजे (लोकल टाइम) यह भीषण हादसा हुआ।

– हादसे में मरने वालों की संख्या आठ से बढ़कर नौ हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हुई थी।

– मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जोरदार टक्कर के बाद एक ट्रेन पटरी से उतर गई। उसके कई डिब्बे पलट गए।
– रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब 100 इमरजेंसी सर्विस व्हीकल्स को लगाया गया है।

जर्मनी में कबकब हुए बड़े ट्रेन हादसे?

– जनवरी 2011 में मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हुई थी। यह हादसा सैक्सोनी अनहॉल्ट में हुआ था।

– फरवरी 2000 में एम्सटर्डम से बेसल के बीच चलने वाली ओवरनाइट ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। तब नौ लोग मारे गए थे।

– जून 1998 में एक हाई स्पीड ट्रेन पटरी से उतर गई। उस दौरान 101 लोग मारे गए थे।


Scroll To Top
Translate »