अमेरिका की जांच एजेंसी FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड साइबर क्रिमिनल्स की लिस्ट जारी की है। इन साइबर क्रिमिनल्स ने इंटरनेट और हैकिंग के जरिए दुनिया भर में अपना आतंक फैलाया है।
इनमें एक भारतवंशी भी शामिल…
- शैलेष कुमार जैन (Shailesh Kumar Jain)
शैलेष कुमार जैन अमेरिका में रहने वाला भारतवंशी है। यह भी FBI की साइबर क्रिमिनल्स की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। इसका नाम ऐसी इंटरनेशनल साइबर क्राइम की लिस्ट में है जिसकी चपेट में 60 देशों के लोग आ गए थे। शैलेष ने सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स से लगभग 10 लाख लोगों को ठगा। इसने यूजर्स को बोगस एरर मैसेजेस भेजकर डाटा हाइजैक किया। FBI ने शैलेष जैन की जानकारी देने वाले के लिए 20,000 डॉलर (लगभग 13.6 लाख) का इनाम रखा है।
शैलेश जैन के फ्रॉड की कहानी–
– शैलेष जैन का जन्म 10 फरवरी 1970 में हुआ था। इसका पूरा नाम शैलेष कुमार पी. जैन है और लोग इसे सैम जैन के नाम से भी जानते हैं।
– इसका जन्म इंडिया में हुआ था और इसे US की नागरिकता प्राप्त है।
– ये इंटरनेट एंटरप्रेन्योर और affiliate marketing network eFront का CEO रह चुका है। अब कैलिफोर्निया में मोस्ट वांटेड अपराधी है।
– साल 2000 में eFront के तत्कालीन प्रेसिडेंट जैरी जिग्लर ने जैन पर गलत डाटा बताकर कुछ कंपनियों से पैसे एंठने का आरोप लगाया।
– साल 2001 में जैन और उसके कुछ दोस्तों पर कंपनी का डाटा इंटरनेट पर लीक करने का भी आरोप लगा।
– साल 2005 में कोर्ट ने जैन को 3.1 मिलियन डॉलर हर्जाना Symantec कंपनी को देने का आदेश दिया। इस मामले में जैन पर Counterfeit सॉफ्टवेयर चोरी कर उसे बेचने और इंटरनेट रूल्स तोड़ने का आरोप था।
नोट: शैलेष जैन से जुड़ी सभी जानकारियां FBI के ऑफिशियल पेज पर उपलब्ध हैं।
https://rashtriyadinmaan.com

