हॉल मार्किंग तथा एच यू आई डी कानून पूर्ण रूप से अव्यावहारिक, सर्राफा व्यवसायियों के लिए व्यापार करना अति दुष्कर


रक्षा मंत्री तथा लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली आवास पर भेंट की

लखनऊ| उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन तथा लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज दिनांक 31 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक खरे के नेतृत्व में भारत के रक्षा मंत्री तथा लखनऊ से सांसद श्री राजनाथ राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली आवास पर भेंट की गई l
उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद जैन ने सर्राफा व्यवसाय के ऊपर हाल में ही लागू हॉल मार्किंग तथा एच यू आई डी से संबंधित समस्याओं तथा व्यवहारिक रूप से प्रयोग में आने वाली जटिलताओं के विषय में विस्तार पूर्वक अवगत कराया l

उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री तथा लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र नाथ रस्तोगी ने रक्षा मंत्री से कहा कि यह कानून पूर्ण रूप से अव्यावहारिक है तथा इसकी जटिलताओं के कारण व्यापार करना सर्राफा व्यवसायियों के लिए अति दुष्कर हो जाएगा ।


जीजेसी के चेयरमैन तथा महाराष्ट्र के सर्राफा व्यवसाई नितिन खंडेलवाल ने पूर्व में इस विषय से संबंधित बैठकों तथा समीक्षाओं की जानकारी प्रस्तुत की ।

उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के संगठन मंत्री एवं लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि इस कानून से छोटे सर्राफा व्यवसायियों का व्यापार पूर्ण रूप से ठप हो जाएगा । प्रतिनिधिमंडल में लखनऊ उपाध्यक्ष एवं सर्राफा व्यवसाई राजन रस्तोगी ने रक्षा मंत्री को अंग वस्त्र पहनाकर तथा भगवान गणेश की प्रतिमा प्रदान कर उनका सम्मान किया ।

प्रतिनिधि मंडल से विस्तृत चर्चा होने के उपरांत रक्षा मंत्री ने फोन के द्वारा वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल से फोन पर वार्ता कर सर्राफा व्यवसायियों से बैठक कर होने वाली समस्याओं तथा जटिलताओं पर समीक्षा करने को कहा l
वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बैठक करने का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी नेता अभिषेक खरे ,महेश चंद्र जैन, रवींद्रनाथ रस्तोगी, नितिन खंडेलवाल, दिनेश चंद्र जैन ,राजन रस्तोगी ,प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे ।


Scroll To Top
Translate »