कमलेश तिवारी के समर्थन में हिंदू महासभा का प्रदर्शन, सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप


 

protest-1450345843

लखनऊ. हिंदू महासभा के कथित कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी पर रासुका हटाए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के लोगों ने लखनऊ के जीपीओ पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय हिंदू महासभा के लोगों ने अनावरुल हक और मुफ्ती नईम कासमी का पुतला फूंकते हुए विरोध जताया।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया। कहा कि कमलेश तिवारी पर यूपी सरकार द्वारा रासुका लगाकर न्याय का गला घोंटा जा रहा है। एक तरफ प्रदेश सरकार कमलेश तिवारी पर तो रासुका लगाती है, दूसरी तरफ मुस्लिमों को बर्बरता करने की खुली छूट दे रखी है। जिसका नतीजा है कि बिजनौर के उलेमा अनावरुल हक और मुफ्ती आतंकवादियों की तरह कमेलश तिवारी का सिर कलम करने का फतवा जारी करते हैं। जो निश्चित रूप में समाज में विष घोलने का कार्य कर रहा है।

जीपीओ पर प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कमलेश तिवारी पर रासुका हटाए जाने की मांग करते हुए अनावरुल हक और मुफ्ती नईम कासमी पर रासुका लगाने की मांग की है।

बता दें कि कमलेश तिवारी ने कैबिनेट मंत्री आजम खां द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर की गई टिप्पणी का विरोध करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद शांति भंग करने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।


Scroll To Top
Translate »