पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिवस आज समारोह पूर्वक मनाया गया,बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा


22-11 i
लखनऊ |
        समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिवस आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में समारोह पूर्वक मनाया गया। पार्टी कार्यालयों में विचारगोष्ठियां आयोजित की गई तथा गरीबों में फल, वस्त्र वितरण के साथ पौधारोपण एवं रक्तदान के कार्यक्रम भी संपन्न हुए। अंसल स्थित श्री मुलायम सिंह यादव के निवास पर प्रातः काल से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा। मध्याह्न समाजवादी पार्टी मुख्यालय में लखनऊ में उनके जन्मदिन पर केक काटा गया तथा मिष्ठान्न वितरण हुआ।
       आज प्रातः सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने श्री मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी‘ को जन्मदिन की बधाई दी। श्री अखिलेश यादव जी ने कहा कि नेता जी ने ही हम सबको गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया और लोहिया जी के इस सिद्धांत को समझाया कि बुराई को खत्म करने के लिए बुराई को पहचानना होता है और ये भी कि भरोसा ही इंसानी रिश्तों की सबसे बड़ी पूंजी है।
        समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने जन्मदिवस समारोह की अध्यक्षता की। अपने गीतों से नेताजी को कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की मुबारकवाद दी। इस अवसर पर श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी आंदोलन को नेताजी ने नई दिशा दी है। अखिलेश जी उसे आगे बढ़ा रहे हैं।  किरनमय नंदा, शतरूद्र प्रकाश, गीता सिंह तथा राजपाल कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
        श्री मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कुछ लोग तोड़-फोड़ कर पार्टी को अलग थलग करने की कोशिश कर रहे हैं, हमें इसलिए पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाना है। कार्यकर्ता अपने आचरण व्यवहार से किसी को नाराज न करे। गरीबों, पिछड़ों की मदद करे। महिलाओं को सम्मान दें और उन्हें पार्टी से ज्यादा संख्या में जोड़े। नौजवान पार्टी की नीति, कार्यक्रम की जानकारी करें और समाजवादी साहित्य पढ़े। उन्होंने नेता कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सम्पर्क बढ़ाने को भी कहा। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी नौजवानों की पार्टी है यह कभी बूढ़ी नहीं होगी। हमारा लक्ष्य दिल्ली पर कब्जा करने का होना चाहिए। दुनिया में सबसे अच्छी विचारधारा समाजवाद की है जिसमें ऊंच-नीच, मर्द-औरत, काले-गोरे का भेदभाव नहीं है।
        आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, युवजनसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव के साथ समाजवादी युवजन सभा के अन्य पदाधिकारियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल, हजरतगंज, लखनऊ में फल वितरण किया। श्री प्रदीप शर्मा और सोनू सिंह ने 80 गरीब दलित बच्चों में फल और बिस्कुट बांटे। दिलीप कमलापुरी ने सिविल अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल में मरीजों तथा हनुमान सेतु पर गरीबों में फल वितरण किया। हाथरस में समाजवादी पार्टी कार्यालय में नेताजी के जन्मदिन पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाया।
        श्री मुलायम सिंह यादव को आज जन्मदिन की बधाई देने वालों में मुख्य थे सर्वश्री धर्मेन्द्र यादव, माता प्रसाद पाण्डेय, अहमद हसन, संजय सेठ, अरविन्द सिंह गोप, एसआरएस यादव, इंद्रजीत सरोज, आर के चौधरी, मधु गुप्ता, शतरूद्र प्रकाष, डाॅ0 राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार सिंह, संजय लाठर, अनुराग यादव, अनुराग भदौरिया, रामआसरे कुशवाहा, रचना कोेरी, गीता सिंह, फाकिर सिद्दीकी, अशोक यादव आदि।
        कार्यक्रम में सर्वश्री रामेंद्र त्रिपाठी, कनकलता सिंह, मीरावर्धन, राधेश्याम मिश्र, रामगोपाल पुरी, डाॅ0 फिदा हुसेन अंसारी, सनातन पाण्डेय, अमित त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, सुशील दीक्षित, देवेन्द्र सिंह जीतू, अतुल शर्मा, इरशाद अहमद, गीता पाण्डेय, मुकेश शुक्ल, डाॅ0 अजीज खान, रामसागर यादव, डाॅ0 मगरूब कुरैशी, वीरेन्द्र सिंह ‘वीरू‘ सुभाष यादव, ऊषा सिंह, केसी जैन, सुरेश चैहान, पूजा शुक्ला, दानिश सिद्दीकी, हर्ष वशिष्ठ, डाॅ0 सुरभि शुक्ला, शीला सिंह, सागर धानुक, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, अरूण वर्मा, डाॅ0 मुन्ना अलवी, रीता आर्या, महेश चैरसिया, शंकरी, सज्जन सिंह यादव, शशि पाठक, सुभाष यादव, अजित प्रताप सिंह, रजा हैदर, मीना यादव, साधना वर्मा, अमित सिंह राठौर, शर्मिला महाजन, नसरीन फातिमा, जगन्नाथ यादव, डाॅ0 अखिलेश पटेल, दिनेश यादव, सुरैया, सुमन रावत, जाकिर हुसैन सतरिखी, धीरेन्द्र वर्मा, जय सिंह प्रताप यादव आदि की उपस्थिति भी रही।

Scroll To Top
Translate »