विवादित भूमि पर नहीं होना चाहिए राम मंदिर का निर्माणः शिवपाल यादव


गोविंदनगर में शहीद मेजर अविनाश सिंह भदौरिया पार्क में अायोजित अभिनंदन समारोह में शिवपाल ने राम मंदिर को लेकर हो रही सियासत को भाजपा का चुनावी स्टंट करार दिया। विधेयक लगाकर मंदिर निर्माण के मुद्दे पर उन्होंने साफ कहा कि कोर्ट के निर्णय और आपसी सहमति के बिना मंदिर निर्माण नहीं करना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के आशीर्वाद से ही उन्होंने नई पार्टी बनाई है। नेताजी हर वक्त उनके साथ हैं। नेताजी के जन्मदिन के मौके पर सभी सामान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ लखनऊ के रमाबाई मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन होगा।

इस रैली में समाजवादी पार्टी नहीं शामिल होगी, क्योंकि उन्हें इसका न्योता ही नहीं दिया गया है। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में सभी सामान विचारधारा वाली पार्टियां ही मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगी।


Scroll To Top
Translate »