‘मेरे सपनों का भारत’ के जरिये भाजपा बदलेगी देश की तस्वीर और तकदीर


नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर हर राजनैतिक पार्टी मे कमर कस ली है। जहां कांग्रेस पार्टी पोस्टर पर पोस्टर जारी कर रही है वहीं भाजपा ने एक अनोखी पहल की है। 26 जनवरी के दिन भाजपा ने ‘इंडिया 272 प्लस’ पोर्टल पर देशव्यापी अभियान ‘मेरे सपनों का भारत’शुरू किया है। ताकी देश के हर भारतीय अपनी बात इस अभियान के तहत कर सके कि वह अपने देश के बारे में क्या सोचता है और क्या चाहता है? भाजपा की ओर से भारतीयों को अपनी बात कहने का एक सुंदर मंच दिया गया है। भाजपा ने अपनी इस अनोखी पहल को बेहद ही उम्दा बताते हुए कहा कि इस अभियान के तहत देश का हर नागरिक अपने विचार साझा कर सकेगा। इसमें आम लोगों से ऐसे विचार मांगे गये हैं जिससे देश के मौजूदा हालात सुधरे और बेहतर बनें। लोग इस अभियान के माध्यम से बिना डरे अपनी बात रख सकते हैं। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इसकी शुरूआत की और लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। केवल देश ही नहीं इस अभियान के तहत पार्टी यह भी जानने की कोशिश करेगी कि आमलोगों की राय भाजपा और उसके विचार के बारे में क्या है। लोगों के मत के आधार पर पार्टी खुद भी अपना आकंलन करेगी जो अपने आप में एक अनोखी पहल कही जा सकती है। लोगों के विचारों की समीक्षा की जायेगी और उस आधार पर पार्टी काम करने का प्रयास करेगी। इस बारे में बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी ने पहले ही अपने विचार लोगों के सामने साक्षा कर दिये हैं। भाजपा को पूरी उम्मीद है कि इस अभियान के जरिये ज्यादा से ज्यादा देश के युवा जुडेंगे। भाजपा ने कहा कि देश इस समय महंगाई, भ्रष्टाचार, मुद्रस्फीति, वंशवाद के चक्कर में फंसा है। देश की सत्तासीन केन्द्र सरकार की वजह से देश इस समय भारी मुसीबत में हैं जिसके आम जनता तत्काल निजात चाहती है। लोगों को अब भी उम्मीद है कि काले बादल छंटेगे और सपनों का भारत जरूर सामने आयेगा इसी मकसद से बीजेपी ने ‘मेरे सपनों का भारत’अभियान शुरू किया है। भाजपा ने भरोसा दिलाया है कि ‘मेरे सपनों का भारत’ जरूर जन्म लेगा।


Scroll To Top
Translate »