
लखनऊ। जीडीए जोन पांच के सुदामा पुरी इलाके में क्या केवल एक ही बिल्डिंग अवैध रूप से बनी हुई है ? दो दिन ही पहले अभियान चला कर सुदामा पुरी इलाके में जीडीए ने एक बहुमंजिली इमारत को ध्वस्त किया है। इस गुडवर्क के लिए जीडीए अधिकारियों को बधाई ।
लेकिन यहां एक सवाल यह भी खड़ा हो गया है कि जोन पांच के सुदामा पुरी इलाके में क्या एक ही यह अवैध निर्माण है । अगर और भी है तो उनपर कार्रवाई क्यों नहीं की अधिकारियों ने अब तक।
सबसे बड़ा सवाल जो जीडीए अधिकारियों को घेरे में लेता है वह यह है अवैध रूप से यह बहुमंजिली बिल्डिंग बनती रही और उसे रोका ना जा सका । बिल्डिंग बनने के बाद उसे ध्वस्त किया गया है ।
इस जोन के प्रभारी जीडीए में ओएसडी सुशील कुमार चौबे है ।
जोन के प्रवर्तन प्रभारी सहायक अभियंता राकेश कुमार वर्मा है । और अवर अभियंता , धनंजय सिंह, पवन गुप्ता, नरेंद्र मार्कंडेय और रामेश्वर कुमार शर्मा जोन पांच में अवैध निर्माणों की रोकथाम के लिए तैनात हैं । पर यह पूरी टीम ही सुदामा पुरी के मामले के कारण शक के घेरे में आ गई है।
अब देखना यह है कि वीसी जीडीए इस मामले में क्या कदम उठाते हैं ?
जीडीए ओएसडी सुशील कुमार चौबे और सहायक अभियंता राकेश कुमार वर्मा से बात करने के लिए जब मोबाइल पर फोन किया गया तो दोनों ही अधिकारीयों का फोन नहीं उठा।
https://rashtriyadinmaan.com
