प्रकाशोत्सव पर भव्य आयोजन के लिए नीतीश का अभिनंदन: पीएम


 

 

131483619048_big

 

पटना  |    पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रकाशोत्सव के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार का अभिनंदन किया। कहा कि इस आयोजन से भाईचारा और समरसता का मजबूत संदेश देश और पूरी दुनिया में जाएगा।

नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस मेहनत से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए काम किया, जिस चिंता से एक-एक चीज का बारीकी से अवलोकन किया, स्वयं गांधी मैदान आकर सभी व्यवस्था को देखा, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम पटना में हुआ है लेकिन संदेश पूरे विश्व को गया है।


Scroll To Top
Translate »