
लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो लोकसभा सीटों गोरखपुर और फूलपुर में भाजपा की हार स्वीकार कर ली है. फूलपुर में सपा प्रत्याशी के करीब 60 हजार वोटों से जीतने और गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी के पिछड़ने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में योगी ने कहा कि हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं. ये नतीजे अप्रत्याशित हैं. हम हार की समीक्षा करेंगे. विजयी उम्मीदवारों को हम बधाई देते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि हम अति आत्मविश्वास की वजह से हारे. सपा-बसपा ने राजनीतिक सौदेबाजी की. सपा-बसपा के बेमेल गठबंधन को समझने में कमी रही. मतदान प्रतिशत कम होना भी हार की एक वजह रही.
योगी ने कहा कि उपचुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी रहते हैं. जनता ने अप्रत्याशित फैसला दिया है. उन्होंने कहा कि देश के विकास को बाधित करने के लिए सपा-बसपा ने गठजोर किया. इसके लिए हम अपनी रणनीति तैयार करेंगे.
https://rashtriyadinmaan.com
