पत्रकारों के साथ मिलन एक सुखद अनुभव: केशव मौर्य


20045469_1879231352398061_8270478215204887305_o

लखनऊ,। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उ.प्र. सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में लखनऊ जिला अध्यक्ष राम निवास यादव  द्वारा आयोजित पत्रकार मिलन कार्यक्रम एवं आम पार्टी का आयोजन क्लार्क अवध में किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथिकेशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछले वर्ष चुनाव से पूर्व हम सब मिले थेए एक वर्ष पश्चात पुनः जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है आप सब से आम की पार्टी में मिलना एक सुखद अनुभव है। मैं चाहता हूूूं कि ये क्रम आगे के वर्षाे में भी इसी प्रकार चलता रहेगा।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा  ने भी पत्रकार के साथ इस मिलन को एक सुखद अनुभव बताया। कार्यक्रम के आयोजक लखनऊ जिला के अध्यक्ष राम निवास यादव ने कार्यक्रम में आये हुए सभी पत्रकार वन्धुओ के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अवध प्रान्त के संगठन मंत्री बृज बहादुर, प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, समीर सिंह, प्रदेश सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, अभय कुमार सिंह गोविन्द प्रेम चन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।


Scroll To Top
Translate »