
लखनऊ। विश्विद्यालय के गेट नंबर 2 से 4 के बीच सुबह करीब 7-45 पर अचानक बैरीगेटिंग वाल गिरने से हादसा हो गया। लोहे की वाल गिरने से स्कूटी पर जा रहे दो छात्र इसकी चपेट में आ गये। स्कूटी चला रहे सईद मोहम्मद इस्माइल की मौत हो गयी जबकि दूसरा छात्र जईन खां घायल हो गया। इधर लखनऊ मेट्रो केद्वारा ये दलील दी गयी है की मेट्रो या एलएनटी की इसमें कोईगलती नहीं है। हमारी बैरीगेटिंग वाल प्रॉपर तरह से फिक्स की गयी है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
मेट्रो पीआरओ अमित श्रीवास्तव ने कहा इसमें लखनऊ मेट्रो द्वारा कोई लापरवाही नहीं बरती गयी। मामला शायद ओवर स्पीडिंग का है। ये जांच का विषय है। चश्मदीद ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की वे इन छात्रों के पीछे अपनी गाडी से आ रहा था। अचानक बोर्ड गिर गया। मेट्रो का निर्माण जिस परिसर में चल रहा था वहाँ ट्रक द्वारा मिटटी उतारी जा रही थी। मिटटी का लोड बढ़ने और बैरीगेटिंग ढीली होने के चलते बोर्ड गिर गया। और तो और घटना होने पर सिर्फ रस्ते से गुजर रहे लोग ही मदद के लिए आये जबकि मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे लोग वहाँ से भाग गए।
जइन के पिता शाह खान ने कहा की इस हादसे से दोनो परिवार सदमें हैं। सुबह नाश्ता करके निकले थे क्या मालूम था कुछ ही देर में ये खबर आएगी। फिलहाल हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते लेकिन कम से कम मेट्रो को अपनी गलती माननी चाहिए। ये कार्य अभी कई साल चलेगा उन्हें सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम करने चाहिए। बात हादसों की करें तो एलएनटी द्वारा इससे पहले भी कई चूक की जा चुकी हैं। लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस एलएनटी को जाम का जिम्मेदार ठहराते हुए नोटिस भी इशू कर चुका। खुद मेट्रो के कुछ आला अधिकारी मानते हैं की एलएनटी कार्य के दौरान सेफ्टी और पर्यावरण मानकों का ध्यान नहीं रख रहा है।
https://rashtriyadinmaan.com
