‘मुगल-ए-आज़म’ की थीम पर इटावा में बनेगा पर्यटक स्थल: मुख्यमंत्री


1471609538981cm
लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक के0 आसिफ़ और उनकी अमर कृति ‘मुगल-ए-आज़म’ की थीम पर राज्य सरकार द्वारा इटावा लायन सफारी के निकट स्मारक, पर्यटक थीम पार्क/पर्यटक स्थल का निर्माण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को इस सम्बन्ध में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए है। यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया प्रदेश सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि इस इलाके में देश-दुनिया के पर्यटकों की आमद बढ़े और उन्हें इटावा, प्रदेश व देश की इस महान विभूति और उनके द्वारा बनाई गई कालजयी फिल्म की जानकारी मिल सके।

Scroll To Top
Translate »