
देश के बाइस राज्यों के डिप्लोमा इंजीनियर्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्पन्न
लखनऊ, । उत्तर प्रदेश में लगभग सात वर्षों के उपरान्त अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। इस अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक में 22 राज्यों से आए डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रान्तीय संगठनों के पदाधिकारियों को अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष इं. सुधीर पवार ने कहा कि जल्द ही देश में चुनाव आचार संहिता लागू हो रही है। पूरे देश में डिप्लोमा इंजीनियर्स अपनी 48 सौ ग्रेड पे के लिए अपने अपने प्रदेशों की सरकार से संघर्ष कर रहा है। यह बड़ा दुर्भाग्य है कि कई राज्यों में डिप्लोमा इंजीनियर्स 48 सौ ग्रेड पा रहे है।
उन्होंने कहा कि ग्रेड पे की व्यवस्था पूरे देश में एक जैसी होनी चाहिए। इस बैठक में देश के 22 राज्यों के डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघों के प्रान्तीय अध्यक्ष, महामंत्री और एक-एक सदस्य शामिल हो रहे है। बैठक का संचालन करते हुए महासचिव इं. एम.एम. राजबोगशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने पुरानी पेंशन के लिए जो आन्दोलन खड़ा किया वह पूरे देश के लिए नजीर बन चुका है। पुरानी पेंशन को लेकर हर राज्य में कर्मचारियों में जागरूकता उत्पन्न हुई है। बहुत जल्द यह आन्दोलन देशव्यापी रूप धारण करेगा। उन्होने बताया कि देश का लगभग एक लाख डिप्लोमा इंजीनियर्स गे्रड वेतन 4800/. के लिए आन्दोलन की तैयारी कर रहा है। इस बैठक में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन,रेल्वे डिप्लोमा इंजीनियर्स, एमसीडी, एमटीएनएल और जल बोर्ड दिल्ली के डिप्लोमा इंजीनियर्स शामिल रहे।
अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठकमें आल इण्डिया स्तर पर लम्बित डिप्लोमा इंजीनियर्स की मुख्य मांगों जैसे पुरानी पेंशन बहाली, जूनियर इंजीनियर्स को प्रारम्भिक ग्रेड पे 4800, डिप्लोमा इंजीनियर्स प्रवेश की न्यूनतम योग्यता इण्टर मीडियट, तकनीकी सेवा कमीशन, प्रोन्नत वेतनमान व्यवस्था (7,14,21 वर्षो में क्रमशः सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता) की मांग पर राज्यों ने आए प्रदेश अध्यक्षों एवं महासचिवों ने विचार रखे और राष्ट्रीय स्तर पर आन्दोलन किये जाने का आहवान किया। ।
इस बैठक को इं.गजेन्द्र कुमार, इं.गिरीश कुमार, उत्तराखण्ड से इं.पी.सी. जोशी, इं.बी.के.डगवाल, बिहार से इं.रविन्द्र प्रसाद, इं.रामाशीष अमर, इं.डी.के.तिवारी, झारखण्ड से इं.विनोद कुमार, इं.गुप्तेश्वर राम, दिल्ली से इं.उमेश राणा, इं.एपी खान, इं.पी.आर. सिंह, इं.ए.पी. राठी, हरियाणा से इं.राजेश राहिल, इं.प्रीतम यादव, महाराष्ट्र इं.उनमेश गुडडिकर, इं.वेकंटेश, राजस्थान से इं.ओ.पी. विश्वनोई, इं.अरूण वैद्य, पंजाब से इं.करमजीत सिंह, इं.भूपेन्द्र सोमल, कर्नाटक से इं.एच.एन. हुगर, इं.पीताम्बर खाकी, हिमाचल से इं.डी.सी. भारद्वाज,तेलगांना से इं.जी.इन्द्रसेन रेड्डी, तामिलनाडू से इं.वी.के. चिदम्बरम, पश्चिम बंगाल से इं.समरेन्द्र दास, इं.सुरेनदास गुप्ता, गुजरात से इं.आर.एच. पटेल ने सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स की मुख्य रूप से पाॅच सूत्रीय मांगों के निस्ताण के लिए राष्ट्रव्यापी आन्दोलन पर जो दिया। बैठक को उत्तर प्रदेश से इं.राकेश त्यागी, इं.जी.एन. सिंह, इं.हरिकिशोर तिवारी, इं.एस.पी. मिश्रा, इं.नितेन्द्र श्रीवास्तव, इं.बी.के.कुशवाहा, इं.दिवाकर राय, इं.वरिन्द्रर शर्मा, इं.आर.के. सचान, इं.सुभाष श्रीवास्तव, राज्य विद्युत परिषद के इं0 जे.बी. पटेल, सिंचाई के इं. पी.के. राय, इं. राजीव श्रीवास्तव, इं. प्रदीप शुक्ला, इं. दिवाकर गौतम,इं.गजेन्द्र कुमार, इं. गिरीश कुमार के अलावा पेंशनर्स एसोसिएशन के इं. शिवशंकर दुबे, इं. आर.सी. श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित है।
https://rashtriyadinmaan.com
