अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अभिनेता सैफ अली खान की बहुत बड़ी फैन हैं। हाल ही में परिणीति को अपने फेवरेट एक्टर सैफ के अपोजिट काम करने का ऑफर मिला। यह सुनते ही परिणीति खुश हो गईं। लेकिन परिणीति को यह सुनकर शायद अच्छा नहीं लगे कि सैफ ने फिलहाल इस फिल्म को होल्ड पर रख दिया है।
यह फिल्म सैफ के बिजनेस पार्टनर दिनेश विजन के निर्देशन में बनने जा रही है। हालांकि प्रोडक्शन हाउस ने यह निर्णय लिया है फिल्म की शूटिंग प्रारंभ करने से पहले वे सैफ को समय मिलने की प्रतीक्षा करेंगे।
फिलहाल सैफ अपने कई सारे प्रोजेक्ट्स को लेकर बिज़ी हैं। वे इस समय कबीर खान की ‘फेंटम’ में काम कर रहे हैं। ‘फेंटम’ में उनके अपोजिट बॉलीवुड दीवा कैटरीना कैफ हैं। अपने होम प्रोडक्शन में वे ‘हैप्पी एंडिंग’ का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज और कल्की कोचलीन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इतना ही नहीं रीमा कागती की आगामी फिल्म में उन्हें कंगना के अपोजिट भी काम करना है। यह भी सुनने में आया है कि सैफ ने निर्देशक होमी अदाजानिया की एक फिल्म के लिए हां कह दिया है।
खैर इस समय परिणीति भी अपने आगामी फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ के प्रमोशन को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर हैं। फिल्म का निर्माण यश राज बैनर के तले हुआ है। ‘दावत-ए-इश्क’ 5 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही है।
इसके बाद परिणीति शाद अली की ‘किल दिल’ की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी लेकिन फिर भी उन्हें अपने फेवरेट सैफ के साथ काम करने का इंतज़ार रहेगा।
https://rashtriyadinmaan.com
