प्रमोद तिवारी बोले -उन्नाव गैंगरेप में पीड़िता की मांगों पर हो तत्काल कार्रवाई


  1659lcj0i3qjarapiemagdrxbnjgaynsueqz2226895
  lucknow | उन्नाव गैंगरेप मामले में सूबे की योगी सरकार पूरी तरह से घिर चुकी है। विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग कर रही हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मुझे राजनीतिक जीवन का चार दशक का अनुभव है। इतनी हृदय विदारक घटना नहीं सुनी थी। तिवारी ने कहा कि पीड़िता की मांगों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रमोद तिवारी ने प्रदेशसरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक लड़की कहती है उसका बलात्कार हुआ है, दर-दर भटकती है। इसके बाद मुख्यमंत्री के दरवाजे पर जाकर आत्मदाह करने का प्रयास करती है। सरकार नहीं जागती। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने के बजाय उसके पिता के साथ बर्बरता हुई। पैरों से बहता हुआ खून, फटी हुई आंत, कितनी यातनाएं दी गई। क्या बेटी का बाप होना बीजेपी की सरकार में गुनाह है? आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी के डीजीपी से मिलने पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हर किसी को अधिकारियों और मंत्रियों से मिलने का अधिकार है। उन्हें जो कुछ कहना है कहें। मैं सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि क्या बीजेपी राज में लड़की दर-दर भटकती रहे और कहती रहे कि उनके साथ बलात्कार हुआ है, उसे इंसाफ ना मिले, हम किस कानून में हैं?
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के केस वापसी प्रकरण पर कांग्रेस नेता ने कहा कि अब तक यही सुना है कि राजनीतिक मामलों में सब केस वापस लेते हैं। चाहे किसी की भी सरकार हो, लेकिन हत्या, बलात्कार के केस में न्यायालय को फैसला लेने दो। उल्लेखनीय है कि यूपी की योगी सरकार ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार और अपहरण का मामला वापस लेने का फैसला किया है।


Scroll To Top
Translate »