
लखनऊ । सीएम व मंडी परिषद के अध्यक्ष योगी , यूपी के अधिकारियों को सुधारने के लिए नित्य आदेश दिशानिर्देश जारी कर रहे हैं कि आमजनता के साथ अपने व्यवहार में सुधार ला कर सरकार का मैसेज देने का प्रयास करें अब सरकार बदल चुकी है और आमजनता की सरकार है । पर कुछ अधिकारियों का व्यवहार आज भी नहीं बदल सका है वह अपनी आदतों के चलते योगी सरकार के इस अभियान में भी दाग लगा रहे हैं । ऐसा मामला आज मंत्री स्वाती सिंह के विभाग मंडी परिषद में घटित हुआ जहां एक अधिकारी ने कहा कि ,जब सीएम योगी को सारे यूपी की जानकारी नहीं रहती है तो मुझे क्या होगी ?
योगी सरकार अपनी कार्यशैली मे बदलाव ला कर आमजनता को साफ सुथरा संदेश देना चाहती है कि यह सरकार उसकी है और अधिकारी उनकी समस्या को सुन कर निस्तारण करायेगे । अधिकारियों का व्यवहार आने वाली आम जनता के लिए सहानभूति पूर्व होना चाहिए । लेकिन कुछ अधिकारी ऐसा नहीं कर रहे हैं । यह मामला मंडी परिषद का जहां पर आये नये निदेशक मंडी का आज कल माहौल बदलने में लगे हैं ।
आज मंडी परिषद के उपनिदेशक प्रशासन कानपुर राजीव श्रीवास्तव से कानपुर के एक मामले की जानकारी चाही गई तो उन्होंने आधी अधूरी जानकारी दी । जब उस मामले की पूरी जानकारी के लिए कहा गया तो उन का जबाव था कि, जब सीएम योगी को पूरे यूपी की जानकारी नहीं रहती है तो मुझे कैसे होगी ?
उपनिदेशक राजीव श्रीवास्तव , कानपुर के अलावा, मार्केटिंग, शिकायत प्रकोष्ठ, कम्प्यूटर, सहित मंडी परिषद के कई महत्वपूर्ण कार्यों को देख रहे हैं ।मंडी के महत्वपूर्ण कार्य जब ऐसी सोच वाले अधिकारी देखेंगे तो विभाग का का हाल होगा सोचा जा सकता है ।
बरहाल ऐसी सोच वाले अधिकारी ही योगी सरकार के अभियान को बदनाम कर रहे हैं ।
https://rashtriyadinmaan.com
