उन्नाव गैंगरेप की होगी एसआईटी जांच, ADG ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट


ADG_Anand_kumar_1523342794

 

lucknow | उन्नाव में भाजपा विधायक द्वारा लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने और उक्त युवती के पिता की न्यायिक हिरासत में मौत के प्रकरण की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने आज कहा, ”एसआईटी इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी।” उधर बलात्कार के आरोपी विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर को आज सुबह उन्नाव में गिरफ्तार कर लिया गया है.

राज्य पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराध शाखा के एक दल ने अतुल को गिरफ्तार किया। 18 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके भाइयों ने बलात्कार किया है। अपर पुलिस महानिदेशक ने यह भी कहा कि इस प्रकरण में अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी गयी है।

पीड़िता के पिता की कल उन्नाव में हिरासत में मौत हो गयी। लड़की का आरोप है कि विधायक के इशारे पर उसके पिता की जेल में हत्या की गयी है। उन्नाव की पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी के मुताबिक लड़की के पिता को आठ अप्रैल को जिला जेल से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कल उनकी मौत हो गयी।

शिकायत लड़की की मां ने दर्ज करायी थी। बलात्कार पीड़िता के पिता को पांच अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। पिता की विधायक के भाई ने कथित तौर पर पिटाई की थी। माखी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह और पांच अन्य पुलिसकर्मियों को अब तक निलंबित किया जा चुका है।


Scroll To Top
Translate »