
ऊधमसिंह नगर | विश्वसनीय सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर एनएच के 74 घोटाले में शामिल एलाइड प्लस इंफ़्रा एन्ड अदर्स की एमडी प्रिया शर्मा ने जिला प्रशासन ईमेल को किया है। जिसमे प्रिया ने विधायक समेत कई उद्योगपतियों से अपनी जान का खतरा बताया है। वहीं इस ईमेल के बाद से प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन जब इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियो और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने ऐसी कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया।
पंचवटी नाम से प्रोजेक्ट चला रही प्रिया शर्मा एनएच 74 मुआवज़े घोटाले में फंसी है, जो प्रोजेक्ट पंचवटी नाम से चला रहा था। प्रिया शर्मा पर लगातार दर्ज़ हुए मुकदमे के बाद से प्रिया शर्मा अपने पाटर्नर सुधीर चावला के साथ लापता है, जिसको लेकर एसआईटी की कई टीम जगह जगह अन्य प्रदेशो में भी इनकी तलाश को लेकर दलीले दे रही है। बीते 1 दिन पहले आधी रात में फरार बिल्डर प्रिया शर्मा के द्वारा भेजे गए रुद्रपुर कोतवाल के नाम से ईमेल से अंदर हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन इसकी पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है। प्रिया शर्मा ने खुद से और किसी अन्य से भी मेल कराया है। इसका ईमेल आईडी है(dm-usn-ua-@nic.in) जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर की ईमेल आईडी पर शिकायती पत्र –
क्या है मेल में
सूत्रों की माने तो प्रिया शर्मा के द्वारा जो मेल भेजा गया है उसमे प्रिया शर्मा के द्वारा रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल , हल्द्वानी निवासी मोहन पाल, मीनू पाल, सौरभ नारंग, मंजू नारंग, मोहसिन खान, गोपाल बिष्ट, प्रदीप, समेत अन्य कई नाम शामिल है इस भेजे गए मेल में पीसीएस अधिकारी निधि यादव का भी जिक्र है
प्रिया ने शिकायती मेल में कोतवाल रुद्रपुर को बताया है कि प्रिया शर्मा के भूमिगत होने का कारण उन्हें जान से मारने की साज़िश है , जिसमे गोल्डन कलर की स्कोडा की लौरा गाडी संख्या -UK-04-4041का भी जिक्र किया गया है प्रिया ने भेजे गए मेल में लिखा है कि उन्हें लम्बे समय से धमकिया मिल रही थी और उन्हें मोहन पाल और मीनू पाल की तरफ से कुछ लोगो के द्वारा धमकिया दी जा रही थी कि वो बहुत पवार फूल लोग है और तुम उनके आगे टिक नहीं पाओगी साथ ही यह भी लिखा है कि तू भाग जा , प्रिया ने विधायक ठुकराल, पीसीएस अधिकारी निधि यादव पर भी अपने ऊपर दर्ज़ मुक़दमे और साजिश के पीछे जिम्मेदार बताते हुए आरोप लगाया है ,
वही एसपी ऊधमसिंह नगर देवेंद्र पिंचा का कहना है कि इस मामले अभी उन्हें कोई मेल या पत्र नही मिला है लेकिन प्रिया शर्मा खुद एक आरोपी है लेकिन फिर भी उनके आरोप जिस पर भी वो सामने आये और अपनी बात रखे ,
https://rashtriyadinmaan.com
