अपने मन के मुताबिक सपनों का आशियाना वाजिब कीमतों में मिल जाए और इसके लिए जगह-जगह चक्कर भी न लगाने पड़ें। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग अब मकानों की ऑनलाइन बिक्री की ओर रुख कर रहे हैं।
ऐसे कई लोगों का बताना है कि प्रॉपर्टी डीलर जहां गोलमोल बातें करते हैं, वहीं कई बार उनके सौदों में गड़बड़ी मिलती है और प्रॉपर्टी की वैधता भी शक के दायरे में होती है। इस वजह से वह किसी विश्वसनीय कंपनी से किसी अच्छे डेवलपर या बिल्डर की परियोजना में फ्लैट की ऑनलाइन खरीदारी को ही बेहतर समझ रहे हैं।
ई-रिटेल स्टोर स्नैपडील द्वारा घरों की ऑनलाइन बिक्री के लिए हाल ही में शुरू किया गया प्लेटफार्म तेजी पकड़ रह है। कंपनी का बताना है कि ने आज कहा कि उसके दिवाली से पहले ‘होम शापिंग फैस्टीवल’ के दौरान लगभग 10,000 ग्राहकों ने मकान खरीदने में रुचि दिखाई या अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
स्नैपडील ने के मुताबिक भागीदार डेवलपर व प्रतिष्ठित रीयल एस्टेट कंसल्टेंट अब इन रजिस्टर्ड ग्राहकों को घर खरीदने के लिए मार्गदर्शन देंगे। वह ग्राहकों कोसाइट दिखाने की व्यवस्था करेंगे तथा सौदे पूरे करने में मदद करेंगे। कंपनी ने 3-9 नवंबर के दौरान अपने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ‘दिवाली होम बाइंग फेस्ट’ आयोजित किया था। इसके तहत प्रमुख शहरों में 200 से अधिक प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीद पर छूट की पेशकश की गई। इसके तहत लगभग 10,000 ग्राहकों ने रीयल स्टेट सौदों के लिए उसके प्लेटफार्म पर पंजीकरण किया।
इसी तरह लगभग 1,000 ग्राहकों ने स्नैपडील की वित्तीय सेवा मंच रुपी पावर के जरिए होम लोन पाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। आॅनलाइन संपत्ति बिक्री में भाग लेने वाले डेवलपरों में गोदरेज प्रोपर्टीज, ब्रिगेड, महिंद्रा लाईफस्पेस, आईआरईओ, अर्थ, सैंट्रल पार्क, सनटेक सिटी, रुस्तमजी, लवासा कारपोरेशन, निर्मल लाईफस्टाइल, अजनारा व महागुण शामिल रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
