लखनऊ,। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 29 जुलाई 2016 को लखनऊ के रमाबाई मैदान में कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि रमाबाई मैदान में कार्यकर्ताओं का पंजीकरण 29 जुलाई को प्रात 9.00 बजे से आरम्भ हो जायेगा तथा कार्यक्रम की शुरूआत मध्यान्ह 12 बजे होगी।