
उन्होंने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर को हटाने और नियुक्त करने का अधिकार तीन सदस्य एक कमेटी के पास है जिसमें प्रधानमंत्री के अलावा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और नेता विपक्ष होते हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर को रात के दो बजे हटाया ये संविधान का अपमान है, चीफ जस्टिस, विपक्ष के नेता और देश की जनता का अपमान है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई राफेल डील में पीएम मोदी के रोल की जांच करने वाली थी। अगर सीबीआई में जांच शुरू हो जाएगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। क्योंकि पूरे देश को पता चल जाएगा कि केन्द्र सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट देकर भ्रष्टाचार किया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली से मैंने कहा कि राफेल सौदे की जांच जेपीसी से करवाई जाए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर को रात को दो बजे सिर्फ इसलिए सिर्फ हटाया गया क्योंकि उनके कमरे को सील किया गया जो डॉक्यूमेंट उनके पास थे वो उनसे लिए जा सके। उन्होंने कहा कि वह हटा नहीं रहे सबूत को दबा रहे हैं। इसलिए पहले उनसे पेपर वर्क लेने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर को हटाना अपराध है
https://rashtriyadinmaan.com
