पाकिस्तान के साथ रूस के संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर भारत ने जताई आपत्ति


 

 

40-1476244217-102681-khaskhabar-2

दिल्ली। भारत पाकिस्तान को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश की कटेगरी में खड़ा कर विश्वमंच पर अलग-थलग करने की कोशिश में जुटा है। लेकिन भारत का अभिन्न सहयोगी देश रूस पाकिस्तान के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहा है। भारत ने इसके खिलाफ अपनी आपत्ति ज़ाहिर कर दी है। रूस के साथ वार्षिक द्विपक्षीय शिखर-सम्मेलन से पहले भारत ने पाकिस्तान के साथ रूस के संयुक्त अभ्यास को लेकर उससे विरोध दर्ज कराया है और कहा है कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के साथ संयुक्त अभ्यास से समस्याएं और बढ़ेंगी

मॉस्को में भारत के राजदूत पंकज सरन ने रूसी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती को दिये साक्षात्कार में कहा, हमने रूसी पक्ष को अपने इन विचारों से अवगत करा दिया है कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले और राजकीय नीति के तौर पर इसे अपनाने वाले पाकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग एक ग़लत रुख़ है और इससे केवल और समस्याएं पैदा होंगी।


Scroll To Top
Translate »