सामूहिक फलाहार में दिखी सद्भावना की झांकी
लखनऊ। एक ओर गाय की जान बचाने वाला मोहम्मद जकी, क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद रेहान, तालकटोरा कर्बला के पूर्व मुतावली सैयद फैजी तथा आबिद अली, सरदार आंेकार सिंह के साथ विभिन्न धर्मों के लोग तो दूसरी ओर पूज्य श्रीमहन्त देव्या गिरि जी महाराज, महन्त छोटे दास, महन्त रामदास समेत साधु-सन्त व सनातन मतावलम्बी। सनातन धर्म फाउण्डेशन द्वारा नवरात्र के अवसर पर आयोजित पारम्परिक सामूहिक फलाहार कार्यक्रम के मंच पर भारत की उस सनातन संस्कृति की झलक दिखी जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के साथ राष्ट्र की एकता व अखण्डता के लिये कार्य करती है। राजाजीपुरम् स्थित टडि़यन हनुमान मन्दिर में हवन में उपरान्त सामूहिक फलाहार में सबने प्रसादम् ग्रहण किया।कथनी व करनी में अन्तर नहीं
सनातन धर्म फाउण्डेशन के अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने कहा कि हमारी कथनी व करनी मंे अन्तर नहीं है। सनातन संस्कृति विश्व-कल्याण की कामना करती है न कि किसी पंथ या सम्प्रदाय की। उन्होंने कहा कि सहिष्णुता सनातन धर्म की थाती है। इसे हमारी कमजोरी नहीं समझना चाहिए।
सद्भाव की परम्परा को न जोड़ें राजनीति से
फाउण्डेशन के प्रान्तीय महामंत्री अजय तिवारी ने नवरात्र पर आयोजित सामूहिक फलाहार की तुलना रोजा इफ्तार से किये जाने को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म मिल-बांटकर सामूहिक भोजन करने की सुदीर्घ परम्परा का वाहक है। भोजन मंत्र में ‘सहनाववतु-सहनोभुनत्तु’ सामूहिकता का ही पाठ पढ़ाता है। फलाहार कार्यक्रम को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
राजभवन में भी हो फलाहार का आयोजन
फाउण्डेशन के कोषाध्यक्ष सुशील तिवारी उर्फ सोनू पण्डित ने राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय में भी सामूहिक फलाहार आयोजन की परम्परा आरम्भ करने की पुरजोर मांग उठाई।
अतिथियों को दी गई ‘श्रीमद्भगवद्गीता’
कार्यक्रम में सनातन धर्म फाउण्डेशन की ओर से सभी अतिथियों व धर्मगुरुओं को ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ तथा फलों की टोकरी भेंट की गई।
कार्यक्रम में सर्वश्री वीरेन्द्र चटर्जी, राम अवतार त्रिपाठी, रामशंकर राजपूत, फाउण्डेशन की युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज सिंह, विजय मेहरोत्रा, कमलेश तिवारी, संजीव तिवारी, शुभम तिवारी, अमित शुक्ला, अमित मिश्रा, शैलेश बाजपेयी ‘शीलू’, शैलेन्द्र तिवारी, देव्या चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि एस.के. गोपाल, आशीष शुक्ला, मनीष पाण्डेय, विनय मिश्रा, दीपक कन्नौजिया, अरविन्द यादव ‘छोटू’ के साथ ही भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने हवन एवं सामूहिक फलाहार में प्रतिभाग किया।
https://rashtriyadinmaan.com
