नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती की पत्नी ने लगाए गए घरेलू हिंसा के अलावा दहेज प्रताडऩा का भी आरोप लगाया है। दिल्ली महिला आयोग में बुधवार को सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका द्वारा 20 पन्नों में दी शिकायत में लिखा है कि उन्होंने (लिपिका) और सोमनाथ भारती ने लव मैरिज की। उनके साथ हनीमून के दौरान ही घरेलू हिंसा शुरू हो गई।
भारती ने दबाव बनाना शुरू कर दिया कि उन्हें कार चाहिए। इसके चलते लिपिका ने अपने पैसों से कार भी खरीदी। इसके बाद दहेज प्रताडऩा बढऩे लगी। हर दिन एक नई डिमांड रख दी जाती। भारती छोटे घर में रहते थे, इसलिए उन्होंने मकान का दबाव बनाया शुरू कर दिया।
परिवार टूटने से बचाने के लिए वे चुपचाप सब शर्तों को पूरा करती रहीं। इसी बीच वे गर्भवती हो गई, पर टार्चर नहीं रुका। गर्भ के दौरान भारती शारीरिक, मानसिक रुप से प्रताडि़त करने के साथ-साथ गाली-गलौच व झगड़ा करते थे।
मानसिक व शारीरिक तनाव व कमजोरी के चलते डिलीवरी समय से पहले हो गई। उस दौरान बच्चे की जिंदगी भी खतरे में पड़ गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारती अपनी मां की शह पर यह सब करते थे।
https://rashtriyadinmaan.com
