
लखनऊ |केन्द्र की मोदी सरकार के तानाशाहीपूर्ण नोट बन्दी के विरूद्ध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज प्रदेश भर में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के तत्वावधान मंे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व जिला/शहर अध्यक्षों के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस के प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन एवं सांसद डॉ0 संजय सिंह के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, जिलाध्यक्ष श्री गौरव चौधरी उर्फ गुंजन यादव, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री प्रमोद सिंह, श्री मारूफ खान, श्री संजीव सिंह, श्रीमती प्रतिमा सिंह, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री शैलेन्द्र दीक्षित सहित सैंकड़ों नेतागण शामिल रहे।
श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को मिली जानकारी के मुताबिक जनपद बाराबंकी में सांसद श्री पी0एल0 पुनिया एवं जिला/शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में, इलाहाबाद में कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन एवं सांसद श्री प्रमोद तिवारी व जिला/शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। जनपद अमेठी में अखिल भारतीयकांग्रेस कमेटी केाआर्डिनेटर एवं पूर्व सांसद श्री जे0पी0 अग्रवाल एवं जिला/शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में, गाजियाबाद में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव श्री नसीब सिंह एवं जिला/शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में, कानपुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल एवं जिला/शहर अध्यक्ष, झांसी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य एवं जिला/शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इसी प्रकार जनपद उन्नाव में पूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन, गौतमबुद्धनगर में पूर्व सांसद श्री सुरेन्द्र गोयल, आदि वरिष्ठ नेताओं एवं जिला व शहर अध्यक्षों के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कंाग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोटबन्दी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
इसी प्रकार जनपद बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, सीतापुर, सुलतानपुर, फैजाबाद, बस्ती, बहराइच, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, मऊ, बलिया, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रूखाबाद, चित्रकूट, महोबा, जालौन, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बुलन्दशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि लगभग प्रदेश के सभी जनपदों में वरिष्ठ कंाग्रेस नेताओं एवं जिला/शहर अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
श्री सिंह ने कहा कि नोटबन्दी के विरोध में जिस तरीके से प्रदेश की जनता का अपार जनसमर्थन मिला और कांग्रेसजनों के साथ आम जनता नोटबन्दी के खिलाफ एकजुट हुई उससे साबित होता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में नोटबन्दी मुख्य मुद्दा होगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
https://rashtriyadinmaan.com
