राष्ट्रपति ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन को दी मंजूरी


 

pranab-mukherjee~26~01~2016~1453819378_storyimage  नयी दिल्ली |   राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अरूणाचल प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लागू करने की केंद्रीय कैबिनेट की सिफारिश को आज मंजूरी प्रदान कर दी और इसके साथ ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने कैबिनेट की सिफारिश के दो दिनों बाद इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। कैबिनेट ने रविवार को हुयी विशेष बैठक में पूवार्ेत्तर सीमावर्ती राज्य में केंद्रीय शासन लागू किए जाने की सिफारिश की थी।

केंद्रीय गह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा था कि कैबिनेट यह फैसला लेने को बाध्य था क्योंकि वहां संवैधानिक संकट पैदा हो गया था और राज्य विधानसभा के दो सत्रों के बीच छह महीने की अवधि पूरी हो गयी थी।

राष्ट्रपति ने कल गह मंत्री राजनाथ सिंह को बुलाया था और राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की आवश्यकता के बारे में उनसे कुछ सवाल किए थे। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने भी उनसे मुलाकात की थी और कैबिनेट के फैसले का विरोध किया था।

कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति से कैबिनेट के फैसले को मंजूरी नहीं देने का अनुरोध किया था। पार्टी ने कहा था कि यह मामला उच्चतम न्यायालय में है और न्यायालय ने कांग्रेस की याचिका पर कल सुनवाई करने का फैसला किया है।

अन्य प्रमुख विपक्षी दलों ने भी केंद्र के फैसले की आलोचना की थी और कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या के समान है वहीं भाजपा ने कहा कि यह संकट कांग्रेस का बनाया हुआ है क्योंकि विधानसभा में उसका बहुमत समाप्त हो गया था।

अरूणाचल प्रदेश में पिछले साल 16 दिसंबर से राजनीतिक संकट है जब कांग्रेस के 21 विद्रोही विधायकों ने विधानसभाध्यक्ष नबाम रेबिया के महाभियोग के लिए एक अस्थायी स्थल पर भाजपा के 11 और दो निर्दलीय विधायकों के साथ हाथ मिला था। विधानसभाध्यक्ष ने इस कदम को अवैध और असंवैधानिक करार दिया था।

इस बीच उच्चतम न्यायालय ने कैबिनेट के फैसले को चुनौती देने वाली कांग्रेस की याचिका पर 27 जनवरी को सुनवाई करने का फैसला किया है।


Scroll To Top
Translate »