उद्यमियों को बेहतर अवस्थापना सुविधाओं जैसे कि सड़क, जल निकासी हेतु डेªनेज सिस्टम एवं स्ट्रीट लाईट्स के उच्चीकरण कार्य होंगे

लखनऊ | यूपीसीडा द्वारा जहाॅ उत्तर प्रदेष की 1 ट्रिलयन इकनामी के लक्ष्य को प्राप्त किये जाने हेतु विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मेगा एवं सुपर मेगा निवेष वाली औद्योगिक इकाईयों की स्थापना कराई जा रही है वहीं वर्ष 2023 में प्रस्तावित इवेस्टर्स समिट को देखते हुए अपने औद्योगिक क्षेत्रों की अवस्थापना सुविधाओं को उच्चीकृत किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेष्वरी की अध्यक्षता में प्राधिकरण के समस्त अभियन्त्रण अधिकारियों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में वर्तमान में उपलब्ध अवस्थापना सुविधाओं तथा भविष्य में विकसित की जाने वाली आवष्यक अवस्थापना सुविधाओं को राज्य सरकार की ‘‘अटल इण्डस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिषन’’ के अन्तर्गत क्रियान्वित किये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्रों में किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई।
श्री मयूर माहेष्वरी द्वारा अवगत कराया गया कि प्राधिकरण के समस्त औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों को बेहतर अवस्थापना सुविधाओं जैसे कि सड़कों, जल निकासी हेतु डेªनेज सिस्टम एवं स्ट्रीट लाईट्स के उच्चीकरण कार्य हेतु रू0 150 करोड़ की निविदायें स्वीकृत की जा चुकी है। इसके साथ ही श्री माहेष्वरी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों एवं औद्योगिक इकाईयों की सुरक्षा हेतु पुलिस चैकी एवं फायर स्टेषन की स्थापना, पब्लिक टायलेट, हेल्थ ए0टी0एम0, श्रमिकों के आवास हेतु डोरमेट्री की स्थापना, औद्योगिक क्षेत्रों का सौन्दर्यीकरण जैसे गेट, पार्क, हरित पट्टियों तथा राज्य सरकार एवं प्राधिकरण की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु साईनेज बोर्ड एवं वाल पेन्टिग के माध्यम से उद्यमियों एवं जन सामान्य को अवगत कराये जाने हेतु समस्त अभियन्त्रण अधिकारियों को निर्देषित किया गया कि वह इस सम्बन्ध में शीघ्र कार्ययोजना तैयार करते हुए वर्ष 2023 में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट से पूर्व कार्यो को सम्पादित कराया जा सके जिससे कि प्रदेष में निवेष करने वाले उद्यमियों बेहतर अवस्थापना सुविधाओं को उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक निवेष आकर्षित किया जा सके।
https://rashtriyadinmaan.com
