अमेरिका के राष्ट्रपति और पत्नी मेलानिया ट्रंप ने ताज का दीदार किया


आगरा एयरपोर्ट से 14 किलोमीटर की दूरी तय करके जब ट्रंप ताजमहल देखने पहुंच रहे थे तो रास्ते भर भारत की विभिन्न संस्कृतियों का दीदार भी हुआ। डोनाल्ड ट्रंप व उनकी पत्नी मेलानिया ने ताजमहल के अंदर रॉयल गेट पर भी काफी देर तक फोटो खिंचवाई। वहां से भी दोनों ने कुछ देर के लिए ताज का दीदार किया और आपस में बातें भी कीं। यही के बाद ट्रंप ने विजिटर बुक में संदेश लिखा। डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने मुख्य गुंबद समेत पूरे ताजमहल का भ्रमण किया। गाइड नितिन ने उनकी शंकाओं का समाधान किया, उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। ताजमहल के पीछे पानी से भरी लबालब यमुना को देखा, वहां से किला दिखाया गया।

ताजमहल के मुख्य गुंबद और उसकी मीनारों से दोनों ने फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद नीचे उतर गए।

लौटते समय ताज परिसर में स्थित रॉयल गेट पर भी दोनों ने फोटो खिंचवाए। दोनों ने ही एक घंटा तक ताजमहल में समय बिताया। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप व उनकी पत्नी मेलानिया लौटकर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से दिल्ली के लिए उडा़न भरी।

 

 


Scroll To Top
Translate »