योगी के प्रचार से कर्नाटक में कोई फर्क नही पड़ा: शशि थरूर


shashitharoor
लखनऊ। कांग्रेस के नेता और केरल से लोकसभा सांसद शशि थरूर आज   आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश के सम्मलेन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे है. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता भी की. इस सम्मेलन में राजबब्बर भी शामिल हैं, उन्होंने कर्नाटक चुनावों पर बात करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ही जीतेगी. उन्होंने कहा, “कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिली है, एग्जिट पोल पर विश्वास मत करे. कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बना रही है,“ये बहुत महत्वपूर्ण समय है देश के लिए। देश के सामने कई सवाल हैं। पिछले 4 साल में देश एक सही सरकार के हाथ में है ऐसा नहीं लगता।

उन्होंने कर्नाटक चुनावों में सीएम योगी के प्रचार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी के सीएम के प्रचार से कर्नाटक में कोई फर्क नही पड़ा,“योगी का प्रचार केवल दो मठ तक सीमित रहा.” “इस सम्मेलन में हमने कई लोगों को बुलाया है जो एआईपीसी के सदस्य हैं और कई ऐसे हैं जो सामान्य प्रोफेशनल्स हैं।” “हमारे लिए ये समय है कि हम बेहतर परिस्थितियों पर राष्ट्र को आगे बढ़ा सकें ना कि भेद पैदा करके। “प्रोफेशनल को जोड़ने के लिए यूपी में हर उस इलाके में प्रोग्राम करेगे जहा बिजनेश मेन की संख्या ज्यादा है, “हम प्रोफेशनल की सोच जानेंगे, जानेंगे कि जीएसटी के बाद किस तरह से व्यापारी परेशान है, “3 विषयो के चैप्टर है 19 राज्यो में जहा बिजनेसमैन के आईडिया लिए जा रहे है.”2019 के चुनाव के पहले उन आईडिया पर हम काम करेंगे।“बीजेपी में ऊपर से लोग आकर भाषण देते हैं। हम किसी को फॉलो नहीं कर रहे हैं। “हमारी कोशिश बीजेपी जैसे कार्यक्रम करना नहीं बल्कि प्रोफेशनल को सुनना है।“हमें नहीं पता बीजेपी ने क्या किया। लेकिन प्रोफेशनल को सुन कर हम उनकी राय को भी आगे बढ़ाएंगे। ऐसा नहीं कि उनसे सिर्फ बोल कर आगे बढ़ा जाए। हम उनसे डिटेल बातचीत करेंगे, जो लगातार चलती रहेगी।


Scroll To Top
Translate »