ज्यादा हेवी गेम्स के कारण स्मार्टफोन की स्पीड, डाटा और मेमोरी पर फर्क पड़ता है। लेकिन गूगल प्ले स्टोर में कम साइज वाले कई गेम्स मौजूद हैं।
10 करोड़ लोग इसे कर चुके हैं डाउनलोड …
- Ant Smasher
साइज– 7.9 MB
इस गेम में चींटियों को पकड़कर मारना होता है। ये सुनने में जितना आसान है, उतना है नहीं। ये चींटियां इधर-उधर भागकर खूब छकाती हैं। इस गेम को गूगल प्लेस्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।इसे अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
- Snake ’97 : retro phone classic
साइज 2.1 MB
पुराने दिनों में फोन खरीदते समय यूजर्स स्नैक गेम के बारे में जरूर पूछते थे। भले ही आज फीचर फोन को स्मार्टफोन ने रिप्लेस कर दिया हो, लेकिन प्लेस्टोर में यह गेम मौजूद है। हालांकि इस बार नए वर्जन में ट्विस्ट और टर्न ज्यादा बेहतर है लेकिन कंट्रोल वहीं पुराना है। इसमें 9 ऑरिजनल और 3 एक्स्ट्रा लेवल है।
https://rashtriyadinmaan.com

