स्थानीय निकाय के चुनावों में व्यापारियों को भी समुचित संख्या में प्रत्याशी बनाने की मांग


kkjiu87yuलखनऊ|
       समाजवादी व्यापार सभा की बैठक  आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ के लोहिया सभागार में श्री आनंद अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। ईवीएम के स्थान पर मत पत्रों से मतदान कराने, धारा 3/7 समाप्त करने और स्थानीय निकाय के चुनावों में व्यापारियों को भी समुचित संख्या में प्रत्याशी बनाने की मांग की गई। बैठक में जीएसटी बिल के क्रियान्वयन को स्थगित कर व्यापारियों को पहले प्रशिक्षित किए जाने की मांग भी पुरजोर ढंग से उठाई गई।
 व्यापार सभा की बैठक में जिला अध्यक्ष/महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। बैठक को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्री नरेश अग्रवाल, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने भी संबोधित किया।
बैठक में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके निर्देशों का अनुपालन निष्ठा पूर्वक करने का संकल्प लिया गया। व्यापारी सभा ने 15 अप्रैल 2017 से प्रारम्भ समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का भी निर्णय लिया गया।
   बैठक का संचालन डाॅ0 वीरेन्द्र गुप्ता, महासचिव ने किया और इसे सर्वश्री नरवन चर्टी, नीरज मित्तल, मुकेश गोयल, रजिया नवाज, मोहित सोनी, रमेश गुप्ता, झब्बूलाल तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।

Scroll To Top
Translate »