लेनेवो ने चुपचाप अपने वाइब पी1 स्मार्टफोन का टर्बो वेरिएंट इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। लेनेवो वाइब पी1 टर्बो प्री ऑर्डर बुकिंग के लिए 3,999,000 इंडोनेशियन रुपया (करीब 20,000 रुपये) में उपलब्ध है। हैंडसेट का सिल्वर, ग्रेफाइट ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट मिलेगा। स्मार्टफोन को अन्य मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
वाइब पी1 टर्बो एक डुअल-सिम फोन है। इसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन लेनेवो वाइब पी1 वाले हैं, फ़र्क रियर कैमरे के सेंसर का है। वाइब पी1 13 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है जबकि वाइब पी1 टर्बो में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर दिया गया है। बाकी स्पेसिफिकेशन में कोई अंतर नहीं है। हालांकि, कंपनी के प्रोडक्ट पेज पर कुछ गड़बड़ियां है। यहां पर 2 जीबी और 3 जीबी रैम, 13 और 16 मेगापिक्सल कैमरा व 4900 और 5000 एमएएच की बैटरी का ज़िक्र किया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com

