Truecaller अकाउंट बंद करने के लिए यह करें
एंड्रॉयड
ऐप खोलें> ऊपर में बायें किनारे पर पीपुल आइकन पर टैप करें> सेटिंग्स > अबाउट > डीएक्टिवेट अकाउंट।
आईफोन
ऐप खोलें> टॉप में दायीं तरफ बने गियर आइकन पर टैप करें > अबाउट ट्रूकॉलर > नीचे जाएं > फिर ट्रूकॉलर को डीएक्टिवेट करें।
विंडोज मोबाइल
ऐप खोलें, फिर निचले हिस्से में दायें किनारे पर दिख रहे तीन डॉट वाले आइकन को टैप करें > सेटिंग्स > हेल्प > अकाउंट डीएक्टिवेट करें।
ट्रूकॉलर अकाउंट को बंद करने के बाद आप इस सर्विस से अपने नंबर को हटा सकते हैं। इसके लिए यह करना होगा…
ट्रूकॉलर से नंबर हटाने का तरीका
1. ट्रूकॉलर के अनलिस्ट पेज पर जाएं।
2. देश कोड के साथ अपना नंबर डालें। उदाहरण के तौर पर- +911140404040 या +919999999999
3. अनलिस्ट करने के लिए विकल्प चुनकर कारण बताएं। अगर आप चाहते हैं तो अन्य फॉर्म में कोई और वजह भी बता सकते हैं।
4. वेरफिकेशन कैप्चा को डालें।
5. अनलिस्ट पर क्लिक करें।
https://rashtriyadinmaan.com

